Grah Nakshatra का शुभ-अशुभ प्रभाव: इस माह शनि के राशि परिवर्तन और अंगारक योग से इन राशियों पर होगा असर Read it later

Grah Nakshatra : इस महीने की शुरुआत में बुध अपनी राशि बदल रहा है। (July’s  ) यह ग्रह अपनी ही स्व राशि में प्रवेश करेगा। इस प्रकार माह के दूसरे सप्ताह में शनि का परिवर्तन हाने जा रहा है। इसके अगले दिन शुक्र ग्रह और उसके बाद सूर्य, बुध फिर से राशि बदलेंगे। वहीं माह के अंत में गुरु ग्रह वक्री होंगे। इस तरह जुलाई में 5 ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। इससे एक ओर जहां देश और दुनिया में कई घटनाएं होंगी तो वहीं मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। इसी तरह सभी राशियों पर भी इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

 

Table of Contents

कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, लेखन से जुड़े जातकों को लिए समय बेहतर

जुलाई माह के राशि परिवर्तन से कई जगहों पर मौसम बिगड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में लोग परेशान रहेंगे। खाद्यान्न और खाद्य पदार्थों की कीमतें पहले गिरेंगी और फिर इनमें तेजी आएगी। आतंकियों पर काबू पाने के लिए सेना को सफलता मिलेगी। लेखकों, पत्रकारों और शिक्षकों और फ्रीलांसरों के लिए ये बेहतर समय रहेगा। विस्फोटक सामान या बिजली के शॉर्ट सर्किट से प्राकृतिक आपदा का खतरा बन सकता है। देश में हादसों के बढ़ने की भी संभावना है।

 

मंगल का अपनी ही राशि मेष में राहु के साथ होने से अंगारक योग से ये होगा असर

काशी के ज्योतिषाचार्य डॉ. संपत मिश्र के अनुसार इस माह मंगल की चाल नहीं बदलेगी। यह ग्रह राहु के साथ अपनी ही राशि मेष में उपस्थित रहेगा। इन दोनों ग्रहों की युति से अंगारक योग बन रहा है। इस अशुभ योग के कारण देश-दुनिया में भूकम्प, भू-स्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बन सकती है। देश में हादसे व कई जगहों पर हिंसा और आगजनी की घटनाएं हो सकती है। इस युति से माहौल में विरोध और अशांति उच्च रह सकती है।

सूर्य के प्रभाव से मौसम के साथ-साथ कई जगहों पर बड़े ब्यरोक्रेसी चेंज भी हो सकते हैं। बुध और शुक्र के कारण देश की अर्थव्यवस्था में सुधार तो आएगा लेकिन महंगाई बढ़ने से लोग परेशान रहेंगे।

 

ग्रह राशि परिवर्तन से जातकों पर शुभ और अशुभ असर

 

सूर्य: 

planets-and-constellations-and-their-effect
फोटोः सोशल मीडिया।

 

यह ग्रह 16 जुलाई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। जिससे शनि-सूर्य का दृष्टि संबंध बन रहा है। ये अशुभ योग एक माह रहेगा। इस दौरान मंगल और बृहस्पति की भी सूर्य पर नजर रहेगी। इसलिए कई नौकरीपेशा जातकों के लिए ये ग्रह योग बड़े बदलाव लाएगा।  सूर्य के राशि परिवर्तन से वृष, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों का समय अच्छा बीतेगा। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।

 

बुध: 

planets-and-constellations-and-their-effect
फोटोः सोशल मीडिया।

 

यह ग्रह 2 जुलाई को वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है, इससे वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि का समय अच्छा रहेगा। इसके बाद 17 जुलाई को यह कर्क राशि में चला जाएगा। जिससे मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए यह शुभ समय रहेगा। अन्य राशियों को सावधान रहना होगा। बुध एक ही माह में दो बार राशि परिवर्तन करेगा।

 

बृहस्पति: 

jupiter-horo
फोटोः सोशल मीडिया।

माह के आखिर में 29 जुलाई को बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में वक्री होकर वक्री हो जाएंगे। यानी इनकी चाल टेढ़ी रहेगी। बृहस्पति की यह वक्री चाल देश और दुनिया सहित सभी राशियों को प्रभावित करेगी। इसमें वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों का समय अच्छा बीतेगा। वहीं मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा।

 

शुक्र: 

planets-and-constellations-and-their-effect
फोटोः सोशल मीडिया।

 

यह ग्रह 13 जुलाई को वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध के साथ करीब 4 दिन रहने के बाद यह ग्रह अकेला रहेगा। शुक्र ग्रह का प्रभाव आय, व्यय, भौतिक सुख-सुविधाओं, शौक और सुखों पर पड़ता है। यह परिवर्तन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लिए शुभ रहेगा। लेकिन कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों को इस ग्रह का शुभ फल नहीं मिल सकेगा।

 

शनि: 

planets-and-constellations-and-their-effect
फोटोः सोशल मीडिया।

 

यह ग्रह वक्री हो रहा है। यानी कि टेढ़ी चाल से बहुत धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में ये अब 13 जुलाई को कुम्भ से एक राशि पीछे मकर में आएगा। जिससे सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। वहीं (Grah Nakshatra) मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। शनि और सूर्य का संबंध भी बन रहा है। इसलिए इसका अशुभ प्रभाव और बढ़ेगा।

 

Zodiac Signs | Futur forecast | Rashifal | July’s Planets And Constellations And Their Effect | Impact On Zodiac Signs |

 

ये भी पढ़ें –

सूर्य बदल रहे राशि :15 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे सूर्य देवता, इन राशियों के लिए रहेगा शानदार समय

Hindu-Marriage 2022: आखिर असुर, राक्षस, पैशाच, ब्रह्म, देव और गंधर्व विवाह क्या होते हैं? किस तरह से विवाह करने का जीवन पर क्या असर होता हैॽ

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

 

Was This Article Helpful?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *