Religious

KamNath Temple Gujarat: 635 साल पुराने कामनाथ मंदिर में 620 साल से जमा घी भंडार, 14 हजार किलो घी भरा है मिट्टी के घड़ों में

KamNath Temple Gujarat: आणंद /अहमदाबाद. (KamNath Temple Gujarat) गुजरात के खेड़ा जिले में मातर के समीप र गांव में 635 साल पुराने कामनाथ महादेव मंदिर में कई वर्षों से शुद्ध घी से भरे 1400 से अधिक घड़ों को कमरों में सुरक्षित रखा गया है। इस मंदिर में पुनाज गांव से रढ़ गांव के पटेल जेसिंग हीरा महादेव की ज्योत लाए थे। मंदिर में अखंड ज्योत के लिए रोजाना आठ से दस किलो देशी घी की खपत होती है।

भक्त यहां घी का दान करते हैं। खेड़ा- धोलका राजमार्ग पर स्थित रहू गांव के दक्षिण में वात्रक नदी है, जो पांच नदियों का संगम स्थल है। इसके पास ही कामनाथ महादेव का प्राचीन मंदिर है। यह गुजरात का एक ऐसा शिव मंदिर है, जहां घी का भंडार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मंदिर में घी से भरे 1400 काली मिट्टी के घड़े हैं। माना जाता है कि यहां करीब 14 हजार किलो घी 620 साल से जमा है।

 

Table of Contents

ऐसे हुई ज्योत स्थापना (KamNath Temple Gujarat)

मान्यता है कि रढू गांव में कामनाथ महादेव मंदिर में महादेवजी के शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा से तक अखंड ज्योत प्रज्वलित है। दीयों के लिए घी खरीदना नहीं पड़ता है। मंदिर के ट्रस्टी महेंद्रसिंह रणछोड़ सिसोदिया का कहना है कि पहले गांव में नियम था कि झुंड में पहले चरने वाली भैंस या गाय का घी महादेव के दीपक के लिए प्रयोग किया जाता था। अब भी 1400 मटकों में देशी घी भरा हुआ है और अखंड ज्योत को प्रज्वलित करने के काम आता है। मंदिर के कमरों में रखा घी सालभर बिना गंध के ताजा रहता है।

ये भी पढ़ें –

Govind DevJi Temple: महाकाल की तर्ज पर गोविंददेवजी मंदिर में बनेगा स्पेशल कॉरिडोर

New Year 2023: इस राजसी योग में होगा साल 2023 का आगाज‚ जानें क्यों है आपके लिए खास

New Year 2023 Horoscope: नए साल में खुलेंगे इन राशि के जातकों की किस्मत के ताले‚ मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा

Shukra Rashi Parivartan: इन राशि के जातक संभलें‚ खर्चा‚ नुकसान बढ़ने का बन रहा योग

 24 जुलाई तक इन राशि के जातकों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

 

पंचांग अपडेट : 29 दिन का सावन,2 दिन पूर्णिमा, 11 अगस्त को रक्षाबंधन और 12 को स्नान-दान का पर्व, जानिए श्रावण मास क्यों है खास

ग्रह-नक्षत्र का शुभ-अशुभ प्रभाव: इस माह शनि के राशि परिवर्तन और अंगारक योग से राशियों पर होगा असर, जानिए कौन जातक संभलें और किसका होगा बेहतर समय

सूर्य बदल रहे राशि :15 जुलाई तक मिथुन राशि में रहेंगे सूर्य देवता, इन राशियों के लिए रहेगा शानदार समय

Hindu-Marriage 2022: आखिर असुर, राक्षस, पैशाच, ब्रह्म, देव और गंधर्व विवाह क्या होते हैं? किस तरह से विवाह करने का जीवन पर क्या असर होता हैॽ

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

सांवरिया सेठ सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ ThumbsUp Bharat से जुड़े हैं। देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टल पर अपनी सेवाएं देने के बाद वे इस मंच का हिस्सा बने हैं। बिजनेस, देश-प्रदेश, धर्म और टेक्नोलॉजी समाचारों की गहरी समझ रखने वाले सांवरिया सेठ सिंह का अनुभव ThumbsUp Bharat की संपादकीय टीम को और सशक्त बनाता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button