Health

Exercise Daily:बढ़ती उम्र में बीमारियों से बचने का राज: याद रखेंगे ये 5 आदतें तो रहेंगे हमेशा स्वस्थ

Exercise Daily: हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों ने बुढ़ापे में बीमारियों से बचने और लंबी उम्र जीने के लिए 5 आदतें सुझाई हैं। अगर इन आदतों पर आप ध्यान देंगे तो 50 साल की उम्र में भी कई गंभीर बीमारियों को होने से आप रोक सकेंगे।

इनमें टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां शामिल हैं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल और हार्वर्ड टीएच चेन स्कूल ऑफ पब्लिक स्कूल ऑफ हेल्थ का यह शोध सचेत करने वाला है।

 

क्या कहा गया शोध में

हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में 73,196 महिलाओं और 38,366 पुरुषों के स्वास्थ्य डेटा का इस्तेमाल किया। शोध में सामने आया कि 4 से 5 आदतों को अपनाने वाले पुरुष

50 साल की उम्र में भी 31 साल तक मधुमेह से मुक्त रहे। वहीं, ऐसी महिलाएं 34 साल तक मधुमेह से दूर रहीं।

बढ़ती उम्र में बीमारियों से बचने का राज
image | checkthestatsnh

 

जानिए वो पांच बातें जो आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए

 

स्वस्थ आहार: डाइट में फलों और सब्जियों को अधिक शामिल कर दें

Exercise Daily:वैज्ञानिक काफी हद तक उम्र बढ़ने के प्रभावों को रोकने में मानव आहार की भूमिका को मानते हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सीडीसी के मुताबिक, हर 4 में से एक मौत दिल की बीमारी से होती है।

इसके अलावा मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप और पोषक तत्वों की कमी बीमारियों के प्रमुख जोखिम कारक हैं।

इन खतरों से बचने के लिए आहार में सब्जियों और फलों की मात्रा बढ़ाने की जरूरत है।

बढ़ती उम्र में बीमारियों से बचने का राज
image | primecare

 

 

एक्सरसाइज: रोजाना 30 मिनट का व्यायाम है जरूरी (Exercise Daily)

रोजाना व्यायाम (Exercise Daily) को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लें। इससे वजन तो कम होता ही है साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बढ़ती उम्र के असर को भी कम करता है।

 

बीएमआई: 45 के बाद शरीर के वजन को नियंत्रित कर लें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ का यह भी कहना है कि आदर्श स्थिति यह है कि किसी व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 18.5 और 24.9 के बीच हो।

जिनका बीएमआई 18.5 से कम है वे कम वजन की श्रेणी में आते हैं और 25 से अधिक बीएमआई वाले लोग मोटे कहलाते हैं।

Exercise Daily: बॉडी मास इंडेक्स एक ऐसा माप है जिसके द्वारा किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन यह निर्धारित करता है कि वजन शरीर के अनुसार कम या ज्यादा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि मोटापा कई बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे लोगों में टाइप-2 डायबिटीज, कैंसर, सांस की समस्या और पित्त की पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

बढ़ती उम्र में बीमारियों से बचने का राज
image | eatright

 

 

शराब से दूरी बना ही लें 

शराब पीने की आदत शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है। यह मस्तिष्क, हृदय, यकृत और अग्न्याशय पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

शराब पीने से अल्सर, कैंसर, हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए इससे  दूरी बेहतर है।

 

धूम्रपान से भी कर लें तौबा

Exercise Daily:सीडीसी के अनुसार, धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़ों की बीमारी, मधुमेह और सीओपीडी होता है।

इसके अलावा यह टीबी और आंखों की बीमारी के खतरे को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को रोगों से बचाने वाले  इम्यून सिस्टम को भी कमजोर करता चला जाता है।

 

ये भी पढ़ें –

Alkaline Water घर में ही बनाईए, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

 

Like and Follow us on :

Google News |Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

Thumbsup Bharat News Desk

थम्बसअप भारत एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज पोर्टल है। इस पोर्टल पर राजस्थान की खबरें, बिजनेस-पैसा, धर्म-ज्योतिष, टेक-डिजिटल और रोजमर्रा के काम की उपयोगी जानकारी व ऑनलाइन टूल्स सरल हिंदी में उपलब्ध हैं। हमारा लक्ष्य है — सच्ची, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button