National

Siddhu Moosewala Murder: गोल्डी बराड़ लाया जाएगा भारत‚ जानिए कैसेॽ

Siddhu Moosewala Murder:  पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को कुछ दिनों पहले अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है।  मौजूदा समय में  गोल्डी कैलिफोर्निया पुलिस दायरे में नजरबंद है। पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब गोल्डी बराड़ को भारत भेजने की तैयारी शुरू होती दिख रही है. एफबीआई ने गोल्डी बराड़ को भारत भेजने के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक, FBI ने विदेश मंत्रालय के जरिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया है। गोल्डी बराड़ को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में पंजाब पुलिस और अमेरिका की FBI के बीच बातचीत को एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

 

इसलिए गोल्डी कैलीफोर्निया भागा

गौरतलब है कि 2 दिसंबर को भारत की इंटेलिजेंस के हवाले से ये जानकारी सामने आई थी कि गोल्डी बराड़ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। इंटेलिजेंस एजेंसियों के पास पुख्ता जानकारी थी कि गोल्डी ने कनाडा से अपना नया ठिकाना कैलिफोर्निया में बनाया था और उस दौरान उसने कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो, फ्रिजो और साल्ट लेक शहरों को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था। कनाडा में ट्रक ड्राइवर का काम करने वाला गोल्डी बरार को कनाडा में बेहद खतरा महसूस हो रहा था, उसके पीछे एक कारण ये भी था कि कनाडा में मूसेवाला के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है।

 

पोस्टमार्टम में हुए कई खुलासे

ज्ञात हो कि सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के थोड़ी देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्‍डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। मूसे वाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़ी बातें निकलकर सामने आई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला को 19 गोलियां मारी गई थीं और 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई थी। ज्यादातर गोलियां मूसेवाला के शरीर के दाहिने हिस्से में लगी थीं। मौत का कारण हेमरेज शॉक जांच में बताया गया था।

 

ये भी पढे़ं –

Mp Minor Girl Gangraped In Guna : 15 साल की किशोरी से सात नाबालिगों ने गुना में किया गैंगरेप, पांच पुलिस गिरफ्त में

 हैदराबाद में फिर दरिंदगी: स्कूल में 4 साल की मासूम से रेप‚ दो माह से प्रिंसिपल का कुकर्मी ड्राइवर कर रहा था दुष्कर्म, पेरेंट्स ने की धुनाई

Sudden Brain Hemorrhage: क्या है ये ब्रेन हेमरेज‚ जिससे भाबीजी घर पर हैं फेम दीपेश भान का हुआ निधन‚ जानिए इसके बारे में सबकुछ

Koffee with Karan 7: ऑरमैक्स की पैन इंडिया नंबर 1 स्टार लिस्ट में टॉप पर विजय, जूनियर NTR, प्रभास और अल्लू अर्जुन क्यों- अक्षय ने बताई वजह  

LGBTQIA+ का मतलब क्या है : पहनावे नहीं, सेक्सुशल प्रेफरेंस से पहचाने जाते हैं, जानिए इस समुदाय के बारे में वो सबकुछ जो आपको पता होना चाहिए 

फिजिकल रिलेशन के बीच पुरुष धोखेबाजी कर रहे‚ इस पर हो सकती है सजा‚ समझिए आखिर कैसे Stealthing पर दुनियाभर में क्या कानून बन रहे‚ क्या भारत में भी ऐसा होगा‚ जानिए सबकुछ

पीरियड्स का टैबू : कई देशों में इससे जुड़ी हैरान करने वाली प्रथाएं, कहीं पिया जाता है खून तो कहीं पहले पीरियड में होती लड़की की पूजा

सर गंगाराम ने बसाया था लाहौर‚ तो दिल्ली में वो एम्पीथियेटर बनाया जहां से क्वीन विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया 

 यदि कहें कि जानवर भी समलैंगिक होते हैं तो क्या आप यकीन करेंगे, पढ़िए तथ्य और शोध पर आधारित पूरी खबर 

 पोर्न फिल्मों को ब्लू फिल्म क्यों कहा जाता है?  जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

Like and Follow us on :

Telegram | Facebook | Instagram | Twitter | Pinterest | Linkedin

सांवरिया सेठ सिंह

थम्सअप भारत न्यूज पोर्टल शासन, सामाजिक, विकासात्मक और जनता की मूलभूत समस्याओं और उनकी चिंताओं के मुद्दों पर चौबीसों घंटे निष्पक्ष और विस्तृत समाचार कवरेज प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button